बसपा ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए समर्थित प्रत्याशियों की दूसरी सूची शुक्रवार को जारी कर दी। दूसरी सूची में कुल 17 नाम हैं। इससे पहले पहली सूची में 14 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी। इस तरह पार्टी ने 67 वार्डों में से 31 पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं, नामांकन के लिए केवल दो दिन शनिवार और रविवार रह गए हैं।
पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने दूसरी सूची जारी करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा समर्थित जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार ही पार्टी का झंडा, बैनर व पोस्टर के लिए अधिकृत होंगे। अन्य किसी व्यक्ति द्वारा पार्टी का झंडा, बैनर व पोस्टर लगाने पर उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के आरोप में कड़ी कार्रवाई की जाएगी
वार्ड आरक्षण प्रत्याशी
08 अनारक्षित मनोज मिश्रा
09 पिछड़ा वर्ग (महिला) माया निषाद पत्नी अरुण निषाद
17 पिछड़ा वर्ग (महिला) पूजा देवी पत्नी अजय यादव
25 अनुसूचित मुन्नीलाल बेलदार
26 अनारक्षित (महिला) संजीदा बेगल पत्नी गुलाम नबी
27 पिछड़ा वर्ग बृजेश यादव
29 अनुसूचित एडवोकेट अजय कुमार उर्फ बबलू
36 अनारक्षित (महिला) ममता देवी पत्नी मोनू मौर्या
37 अनारक्षित (महिला) कौशिल्या देवी पत्नी लालजी
38 अनारक्षित (महिला) अर्चना देवी पत्नी जय प्रकाश
42 पिछड़ा वर्ग जनार्दन यादव
53 अनुसूचित जितेंद्र कुमार
60 पिछड़ा वर्ग रवि प्रताप निषाद
68 अनुसूचित महिला रूपा देवी पत्नी मनीष कुमार
31 अनुसूचित जितेंद्र कुमार नीरज
23 अनारक्षित मनमोहन उर्फ मन्नी सिंह
35 अनारक्षित (महिला) श्वाती शाही पत्नी तेज प्रताप