फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Chunav Result: गोरखपुर मंडल में मतगणना जारी, जानें कहां से कौन जीता, यहां पढ़ें दिनभर की अपडेट

Sun, 02 May 2021 06:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर मंडल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, लोगों में नहीं दिख कोरोना का कोई खौफ, ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है और ना ही लोग एक दूसरे से दूरी बना रहे हैं। 
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर मंडल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मंडल के सभी जिलों में बनाए गए मतगणना स्थल पर मतगणना सुबह 8:00 बजे से तय सीमा के बीच शुरू हो गई। इस दौरान लोगों में कोरोना का कोई खौफ नहीं दिख रहा है। ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है और ना ही लोग एक दूसरे से दूरी बना रहे हैं। 
विज्ञापन

 

गोरखपुर का अपडेट

यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।
  • चिल्लूपार के बड़हलगंज क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर सुबह 8:00 बजे से ही मतदाता अभिकर्ताओं की भीड़ लग गई। इस दौरान  एसपी दक्षिणी अरूण कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मतदाता अभिकर्ताओं को अंदर प्रवेश कराते दिखे। 
  • सहजनवा ब्लाक के शारदा प्रसाद रावत  डिग्री कॉलेज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतगणना जिला ग्राम पंचायत प्रधान,  प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम सभा सदस्यों के वोटों की गणना 8:30 बजे तक प्रारंभ नहीं हुई। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है।
  • पिपरौली के पं. जवाहर लाल इंटर कॉलेज जैतपुर में मतगणना के लिए सुबह से ही लाइन लग गई लेकिन यहां भी 8:30 बजे तक मतगणना शुरू नहीं हो सकी।
  • सहजनवां के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मतगणना स्थल पर मीडिया कर्मियों को जाने की अनुमति नहीं है। 
  • कटघर इंटर कॉलेज खजनी में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की मतगणना पेटियों का सील खुल गया है। यहां मतपत्रों की छटनी शुरू हो गई है। 
  • वीडियो गगहा अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि कुछ शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के न आने से 10:00 बजे तक मतगणना प्रारंभ नहीं हो सकी। रिजर्व में तैनात कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है, उसके बाद मतगणना प्रारंभ हो पाएगी।
  • मतगणना स्थल पर पत्रकारों को रोकने के संबंध में जिला सूचना अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव से बात हुई तो उन्होंने कहा है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सेट पर पत्रकारों को एजेंट के टेबल तक जाने के आदेश जारी किए गए।
  • वीडियो गगहा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि की बड़हलगंज और गगहा की मतगणना चालू करा दी गई है। कर्मचारियों की जो कमी थी वह रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों से पूरी कर ली गई है। पत्रकार अपना आई कार्ड दिखा कर अंदर आ रहे हैं।

गोला ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद का परिणाम आया 
   जीते                                                  हारे
दुरूई से बेचू प्रसाद                                मोतीलाल
परसिया निस्फीराजा से लक्ष्मण यादव         गोपाल विश्वकर्मा 
तीरागांव से सूरज कुमार                          विजयी यादव
अहिरौली प्रथम से दिनेश यादव                भोलानाथ यादव
छितौना बुजुर्ग से शीला देवी                     किरण सिंह
विशुनपुर राजा से विरेंद्र यादव                  रामसत्ते यादव

उरुवा विकास खंड के सात ग्राम पंचायतों के परिणाम गए हैं। ये हैं जीते हुए प्रत्याशियों के नाम
बेसहनी से धर्मेंद्र
अरव जगदीश से शिवकुमार सिंह
टेंगरी से राधिका
बरपार माफी से आरजू
रघूपुर से संजय कुमार
अहिरौली बुजुर्ग से रामाज्ञा सिंह
महुई बुजुर्ग से अशोक कुमार सिंह

कैंपियरगंज ब्लाक से जीते प्रत्याशियों के नाम
रमवापुर     भरथरी 42 वोट से जीते
रामचौरा     दिलीप यादव लगभग 360 जीते  
बनकटा      राजमन 78 वोट से जीते
बजहां         विनय जायसवाल 61 वोट से जीते
  • भरोहिया ब्लॉक का पहला रुझान आया नैंसर ग्राम सभा से शशिकला देवी 32 वोट से विजयी।
  • ग्राम पंचायत कखलेसर में दिलीप यादव 105 वोट से विजयी। रिकाउंटिंग कराया जा रहा है।
  • ग्राम सभा बहीदाडी से अमरजीत यादव गुआर से रीना सिंह विजयी हुई हैं।
  • तीन ग्राम सभाओं कौड़ीराम, सोहगौरा, राजगढ़ के प्रधान प्रत्याशियों का परिणाम आ गया है लेकिन अभी तक आर.ओ. द्वारा घोषित नहीं किया गया है।
  • ग्राम सभा तामा से पुष्पा देवी ने 347 मतों से शांति देवी को हराया।
  • पिपराइच ब्लॉक के आराजी मतौनी से विजय प्रताप सिंह सात वोट से चुनाव जीते। 
  • खजनी ब्लाक के ग्राम सभा बिगही से साधना 290 वोट पाकर विजयी हुईं।
  • विकास खंड खोराबार के गौरिमंगलपुर में 496 मत पाकर विजयी हुईं रमावती देवी पत्नी प्रसिद्ध यादव  जबकि गुड्डी देवी 408 मत पाई हैं।
  • कौड़ीराम में दो ग्राम पंचायत का परिणाम घोषित
    1- चवरियां खुर्द से 266 वोट पाकर फूलमती देवी विजयी हुईं । 
    2- राजगढ़ से मंते यादव 374 वोट पाकर विजयी हुए। दयानंद यादव 329 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं।
  • चवरिया से विजयी प्रत्याशी फूलमती देवी।
बीडीसी- जीते प्रत्याशी
वार्ड संख्या-50      मनिष- 483 वोट मिला
वार्ड संख्या-24      श्रवण- 361 मिला
वार्ड संख्या-37      मिश्रीलाल- 383
वार्ड संख्या-18      विंदू- 415

गगहा ब्लॉक
समयस्थान भीटी से प्रधान पद पर राजू सिंह विजयी
पकड़ी से राणा सिंह विजयी
उज्जरपार से दिनेश यादव विजयी
रावतपर से दीपक विजयी
मिश्रवली विकास खण्ड गगहा से राकेन्द्र दूबे विजयी
हटवा ग्राम सभा से बीडीसी प्रत्याशी अंजना सिंह विजयी
हटवा ग्राम सभा से प्रधान प्रत्याशी सतिया अपने निकतम प्रतिद्वंदी से 328 वोट से आगे हैं।
ग्राम सभा बेलकूर से प्रधान प्रत्याशी जयहिंद विजयी। वहीं BDC में विनय सिंह विजयी हुए।
नारायनपुर ग्राम सभा प्रधान प्रत्याशी शीला गौतम विजयी।

सहजनवां ब्लाक में ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित 
ग्राम सभा        विजेता
कटया            सुशील सिंह
उज्जीखोर       गुंजा देवी
अनंतपुर         जोखू
झकही            अर्जुन कुमार
डोमहर माफी   मंजीत सिंह

बीडीसी के परिणाम
वार्ड नं 24        दयानंद
वार्ड नं 37        संतोष
वार्ड नं  44       राजेश मिश्रा

भटहट ब्लाक  के विजयी प्रत्याशी
  • ग्राम सभा अतरौलिया से 217 वोट से घनश्याम जायसवाल विजयी।
  • ग्राम सभा समदार खुर्द से नदीम अहमद उर्फ रिंकू पुत्र इरफान अहमद 195 वोट से विजयी।
  • ग्राम सभा समदार खुर्द निवासी नदीम अहमद सबसे युवा प्रत्याशी 195 वोट से विजयी।
दुरूई से बेचू प्रसाद 427 मत से विजयी
मदरिया से महेन्द्र शर्मा 584 मत से विजयी
तीरागांव से सूरज कुमार 429 मत से विजयी
परसिया निस्फी राजा से लक्ष्मण यादव 436 मत से विजयी
अहिरौली द्वितीय से राजेश कुमार 220 मत से विजयी
विशुनपुरराजा वीरेन्द्र कुमार 397 मत से विजयी
छितौना बुजुर्ग से शीला देवी 639 मत से विजयी
पकड़ी से राणा सिंह 845 मत से विजयी
अहिरौली प्रथम से बिन्दू देवी 372 मत से विजयी
ग्राम सभा गौरीमंगलपुर की चौथी बार प्रधान बनीं रमावती देवी।
ग्राम सभा कौड़ीराम से 769 वोट पाकर सुनीता देवी पत्नी उमेश पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता देवी पत्नी अवधेश से विजयी हुईं।
पिपराइच ब्लॉक के ईमिलिया उर्फ विजहरा से कुमारी मनोरमा 76 वोट से विजयी।
ग्राम सभा ऊचेर से सादिक अली 595 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद सिंह 554 वोट से विजयी।
ईमिलिया उर्फ विजहरा  से कुमारी मनोरमा विजयी।
वार्ड संख्या 57 से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य जनार्दन जायसवाल घोषित हुए।

उरुवा बाजार
ग्राम पंचायत नराईच पार रूबी सिंह विजयी। 
बारी पुर से बाबूलाल विजयी।
देवापार से सुरेश विजयी।
छेदी टड़वा से जयप्रकाश विजयी।
उरुवा बाजार से माधुरी विजयी। 
भैसा रानी से पूनम ने ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित।

पाली ब्लाक के ग्राम प्रधान के परिणाम
कुआबार          प्रेमचंद यादव
पनिका            पूजा पांडेय
विडार             शेषनाथ साहनी
टड़वा कला      मुनीष यादव
मकरहट          हिना देवी
डोहरिया          सुनीता देवी
बाउंडरा          शांति देवी
गोविंदपुर        प्रेम सुंदरी
बरईपार         कृष्णा नंद

गोला ब्लाक के अब तक के रूझान
प्रधान 
दुरूई                           बेचू प्रसाद
मदरिया                        महेन्द्र शर्मा  
तीरागांव                       सूरज कुमार
परसिया निस्फी राजा      लक्ष्मण यादव  
अहिरौली द्वितीय            राजेश कुमार 
विशुनपुरराजा               वीरेन्द्र कुमार
छितौना बुजुर्ग               शीला देवी  
पकड़ी                        राणा सिंह 
अहिरौली प्रथम             बिन्दू देवी
देईडीहा                      कमलेश मिश्रा
मदरहा                        मोहन सोनकर 
गंगवल                        श्रीराम 
भवाजीतपुर                  पार्वती देवी 
नवली                         धर्मेन्द्र कुमार 

क्षेत्र पंचायत सदस्य
वार्ड-18     बिंदू देवी 
वार्ड--24    श्रवण 
वार्ड--50    मनीष
वार्ड-05     विशाल कुमार
वार्ड-38    गणेश कुमार 
वार्ड-22    कमलाकर यादव
वार्ड-62    बैजंती देवी

कौडिया ब्लॉक के अब तक के रुझान
रायपुर        गीता देवी 498 वोट
एकमा        अमरजीत 380 वोट
मैनाभागर    रामलखन 535 वोट
गोविंदपुर     सुजीत 535 वोट
गौराखास     अनीता 157 वोट

क्षेत्र पंचायत सदस्य
वार्ड संख्या 12 क्षेत्र पंचायत सदस्य -  ललिता 488 वोट से विजयी।

कुशीनगर का अपडेट

यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।
  • जिले के पडरौना समेत सभी 14 ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना शुरू हो गई है। सभी गणना स्थलों पर उम्मीदवारों व एजेंटों की भीड़ नजर आ रही है।
  • पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज में स्थित मतगणना स्थल का 8:10 बजे जिलाधिकारी संजय खत्री व पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने जायदा लिया। इस दौरान मास्क चेकिंग, चालान का निर्देश व मतगणना कार्यो का जायजा लेते हुए वीडियो ग्राफी करवाने का निर्देश दिया गया।
  • पंचायत चुनाव की गणना के दौरान मतगणना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जगह- जगह पुलिस फोर्स भीड़ खदेड़ने में लगी रही। कप्तानगंज में तहसील के सामने भीड़ देखकर डीएम संजय कुमार खत्री नाराजगी भी जता चुके हैं।

महराजगंज का अपडेट

यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में बनाए गए सभी 12 मतगणना स्थलों पर मतगणना जारी है। कुछ ब्लॉकों में जहां समय से मतगणना प्रारम्भ हो गई वहीं कुछ ब्लाकों में नौ बजे के बाद प्रारम्भ हुई। 
धानी, सदर व मिठौरा में लगभग साढ़े आठ बजे, जबकि निचलौल में 45 मिनट देर से मतगणना प्रारम्भ हुई।

बिना पास के पहुंचे लोगो पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
फरेंदा मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतगणना कराने पहुंचे अभिकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसको लेकर लोगों में भगदड़ मच गई। दूर- दराज से पहुंचे लोगों में पुलिस को लेकर डर बन गया। पुलिस का कहना है बिना कोविड-19 रिपोर्ट व बिना पास के पहुंचे लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया गया है। 
विज्ञापन

देवरिया का अपडेट

यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।
जिले के सभी मतगणना केंद्रों पर गणना जारी है। बरहज विकासखंड के बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे मतगणना कार्य का निरीक्षण डीएम आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र द्वारा किया गया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आज कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना कार्य का जनपद के नामित प्रेक्षक राजन शुक्ला जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र  द्वारा विभिन्न निर्धारित मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने तैनात पुलिस अधिकारियों पुलिसकर्मियों को हिदायत देते हुए निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसके लिए पूरी तरह से तत्परता पूर्वक कार्य करेंगे। विजय जुलूस आदि प्रतिबंधित है इसका भी पालन कराया जाना अनिवार्य होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें