फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू में प्राइवेट विद्यार्थियों का नहीं बंद होगा प्रवेश, कार्य परिषद की लगी अंतिम मुहर

Fri, 09 Apr 2021 03:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्राइवेट विद्यार्थियों का प्रवेश बंद नहीं होगा। पूर्व की ही तरह व्यवस्था लागू रहेगी। कार्य परिषद ने भी इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले महीने राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद की ओर से राजभवन को एक पत्र लिखकर राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक की कक्षाओं में प्राइवेट पढ़ाई के लिए प्रवेश बंद कराने की सिफारिश की गई थी। जिस पर गुरुवार को विद्या परिषद की बैठक में विचार विमर्श हुआ।

पत्र के मुताबिक प्राइवेट विद्यार्थियों के प्रवेश को विश्वविद्यालयों में प्रतिबंधित किए जाने की मांग की गई थी। जिस पर सदस्यों ने ध्वनि मत असहमति जताई। शुक्रवार को कार्य परिषद ने भी राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


नाथ पंथ के सर्टिफिकेट, डिग्री और डिप्लोमा कोर्स पर भी सहमति
भूगोल, हिंदी और दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से नाथ पंथ पर तैयार किए गए सर्टिफिकेट, डिग्री और डिप्लोमा कोर्स को भी विद्या परिषद ने अपनी मंजूरी दी है। कार्य परिषद ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें