गणना स्थल पर उनके पति को समर्थक फूल मालाएं पहनाने के साथ ही अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार कर रहे थे। इसी तरह वार्ड नंबर 69 से निर्दल प्रत्याशी लाली गुप्ता जीती तो बधाई उनके पति दिनेश गुप्ता को दी जाने लगी। लाली एक किनारे घूंघट काढ़े मुस्कराती रहीं और मालाओं से दिनेश का गला भरता रहा।
शहर की सरकार में आधी आबादी को पूरी हिस्सेदारी मिले, इस मकसद से 80 में से 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रचार-प्रसार के दौरान भी ज्यादातर वार्डों में महिला प्रत्याशी घर पर बैठी रहीं और उनके पति, बेटा और देवर प्रचार-प्रसार का मोर्चा संभाले रहे। कई वार्ड में तो वहां के ज्यादातर मतदाता, अपने नवनिर्वाचित महिला पार्षदों का चेहरा भी नहीं पहचानते।
इसे भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ के शहर में किस पार्टी ने मारी बाजी? ये रही पार्षदों की सूची
इन वार्डों से महिलाएं जीतीं
वार्ड 2 बाबा राघवदास नगर- महिला
वार्ड 3 रानीडीहा - अनुसचित जाति महिला
वार्ड 5 बाबा गंभीरनाथ नगर - पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 6 खोराबार - अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 8 चरगांवा - अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 12 अशोक नगर- महिला
वार्ड 15 हनुमंत नगर- महिला
वार्ड 18 गायत्रीनगर - महिला
वार्ड 19 गोपालपुर -महिला
वार्ड 24 मत्स्येंद्र नगर-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 29 पंडित राम प्रसाद बिस्मिलनगर- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 30 गुलरिहा - महिला
वार्ड 31 हरसेवकपुर-महिला
वार्ड 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर-महिला
वार्ड 33 नरसिंहपुर- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 35 सालिकरामनगर - महिला
वार्ड 37 भरवलिया-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 42 महाराणा प्रताप नगर - महिला
वार्ड 43 शाहपुर- महिला
वार्ड 46 शक्तिनगर- महिला
वार्ड 47 महात्मा ज्योतिबा फूले नगर- महिला
वार्ड 49 बेनीगंज रूद्रपुर- महिला
वार्ड 51 देवी प्रसाद नगर-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 66 नेताजी सुभाष नगर- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 69 श्रीराम चौक- महिला
वार्ड 75 शिवाजी नगर - महिला
वार्ड 80 राप्तीनगर- महिला