फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा, सपा प्रत्याशी समेत तीन मैदान में, अंतिम दिन निर्दल प्रत्याशी ने किया नामांकन

Wed, 23 Mar 2022 10:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों के पत्रों की जांच बुधवार को होगी। 25 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, फिर चुनाव की तैयारी आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
UP MLC elections - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी अनिल यादव ने नामांकन किया। अनिल के पास केवल दो ही प्रस्तावक थे। उनका पर्चा ले लिया गया है, लेकिन नियमानुसार 10 प्रस्तावक होने पर पर्चा स्वीकृत होता है।

विज्ञापन


सपा प्रत्याशी रजनीश यादव की ओर से नामांकन पत्र का तीसरा सेट दाखिल किया गया। इस निर्वाचन क्षेत्र से सात प्रत्याशी पर्चा ले गए थे। पार्टी प्रत्याशी हों या निर्दलीय, सभी को एक सेट पर्चे के साथ 10 प्रस्तावक के हस्ताक्षर प्रस्तुत करने होते हैं। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सीपी चन्द ने चार एवं सपा प्रत्याशी रजनीश यादव ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया था।

नामांकन पत्रों की जांच आज

एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों के पत्रों की जांच बुधवार को होगी। 25 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, फिर चुनाव की तैयारी आगे बढ़ेगी।

33 बूथों पर मतदान करेंगे 5454 मतदाता
गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचक क्षेत्र के लिए गोरखपुर एवं महराजगंज में 33 बूथ बनाए गए हैं। पांच हजार 454 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गोरखपुर जिले में 3700 से अधिक मतदाता हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, नगर निगम के पार्षद, नगर पालिका, नगर पंचायतों के सभासद वोट देंगे। हर ब्लॉक में एक-एक बूथ बनाए गए हैं। साथ ही नगर निगम में भी एक बूथ बनाया गया है।

विज्ञापन


नौ अप्रैल को डाले जाएंगे वोट
नौ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 12 अप्रैल को होगी। मतों की गिनती कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में की जाएगी। वोट मतपत्रों से डाले जाएंगे।
 

विज्ञापन

100 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं सीपी चन्द
गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीपी चन्द 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र में उन्होंने करीब छह करोड़ 20 लाख रुपये की चल एवं 94 करोड़ 64 लाख रुपये की अचल संपत्ति की घोषणा की है। उन पर लखनऊ के विकास नगर थाने में मुकदमा दर्ज है। सीपी चन्द शस्त्र एवं महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास करीब 89 लाख रुपये कीमत की कार एवं करीब 30 लाख रुपये कीमत की जीप है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कला स्नातक सीपी चन्द के पास चार लाख 15 हजार रुपये नकद हैं। करीब 12.36 लाख रुपये बैंक खाते में जमा हैं। उनके पास चल संपत्ति के रूप में करीब छह करोड़ 20 लाख रुपये हैं। अचल संपत्ति के रूप में करीब नौ करोड़ रुपये कीमत की कृषि योग्य भूमि है। लखनऊ, गोरखपुर एवं कुछ अन्य शहरों में उनके पास जमीन एवं भवन हैं। गोरखपुर शहर में भी उनके पास संपत्ति है। विभिन्न शहरों में कई स्थानों पर उनके पास वाणिज्यिक भवन एवं जमीन है। 23 लाख रुपये के आभूषण हैं। तीन लाख रुपये कीमत का रिवाल्वर एवं राइफल भी है। तीन लाख रुपये के मोबाइल एवं अन्य उपकरण भी हैं। ब्यूरो

सपा प्रत्याशी रजनीश के पास है 2.67 लाख की संपत्ति
सपा प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल करने वाले रजनीश यादव व उनकी पत्नी के पास 2.67 लाख रुपये की चल एवं अचल संपत्ति है। उनके पास 31 हजार रुपये, जबकि पत्नी के पास दो लाख 36 हजार रुपये की संपत्ति है। जिले के विभिन्न थानों में रजनीश पर चार मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमे धरना-प्रदर्शन एवं सामान्य विवाद से जुड़े हैं। ब्यूरो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें