उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण प्रशासन ने फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यह संपूर्ण लॉकडाउन कल रात यानि शुक्रवार की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक रहेगा।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने की कोशिश के तहत मुख्य सचिव राजेन्द्र तिवारी ने यह आदेश जारी किया। इस दौरान सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नहीं रहेगी।
बता दें कि गोरखपुर जिले में भी लगातार कोरोना के मरीज बढ़ने के कारण दिनभर लॉकडाउन की चर्चा जोरों पर रही। लोग कयास लगा रहे थे कि शहर का कोतवाली और राजघाट थाना क्षेत्र पूरी तरह लॉकडाउन किया जाएगा। ऐसे में देर शाम को पूरा राज्य ही लॉकडाउन करने का आदेश आ गया।