गोरखपुर से मुंबई के लिए दूसरी फ्लाइट 13 जुलाई से उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है जिसके साथ ही अब टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। गोरखपुर से मुंबई के लिए वर्तमान में स्पाइस जेट का विमान उड़ान भरता है।
अब इंडिगो भी सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। यह विमान सुबह 8:45 बजे गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। उधर 13 जुलाई से हैदराबाद की उड़ान, रोजाना हो जाएगी। यात्री कम होने की वजह से इंडिगो की फ्लाइट अभी तीन दिन ही उड़ान भर रही थी।
वर्तमान में स्पाइस जेट का 180 सीटर विमान गोरखपुर से मुंबई के लिए रोजाना उड़ान भरता है। विमानन कंपनी इंडिगो भी लंबे समय से मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने की कोशिश में थी। मगर मुंबई एयरपोर्ट पर स्लाट खाली न होने से उड़ान की अनुमति नहीं मिल रही थी।
एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि इंडिगो के अधिकारियों ने सप्ताह में तीन दिन मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। शेड्यूल तय हो गया है। 13 जुलाई से मुंबई के लिए इंडिगो की भी फ्लाइट शुरू होगी।