फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Lockdown: आज और कल घर से बाहर निकलने पर पाबंदी, इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी

Sat, 11 Jul 2020 04:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे
  • सड़क, चौराहों से लेकर हाई-वे तक पर रहेगी कड़ी निगरानी, बेजा घूमते मिले तो कार्रवाई
विज्ञापन
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार की रात 10 बजे से ही सोमवार की सुबह पांच बजे तक के लिए फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गलला मंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

विज्ञापन


किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी और रेलवे व एयरपोर्ट आने-जाने की ही छूट रहेगी। ऐसे लोगों के भी टिकट जांचे जाएंगे। इन दो दिनों के दौरान कोई भी बिना आकस्मिक सेवाओं के बाहर घूमता मिला तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा।

डीएम ने भरोसा दिलाया कि शासन की तरफ से लागू दो दिनों के इस लॉकडाउन में किसी को भी जरूरी सेवा को लेकर दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। दूध, दवा की दुकानें और अस्पताल खुलें रहेंगे। पूर्व के लॉकडाउन की ही तरह मोहल्लों में ठेलो से सब्जियां भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मंडी और जिला आपूर्ति विभाग की टीम लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सिर्फ प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और जरूरी सेवाओं से जुड़े विभाग ही खुले रहेंगे। इनके अलावा सभी सरकारी-गैर सरकारी विभाग बंद रहेंगे। आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसकी निगरानी के लिए शहर की सड़कों, चौराहों से लेकर हाई-वे तक पर नजर रखी जाएगी।

 

शाम सात बजे ही दिया जाने लगा अल्टीमेटम

प्रशासन और पुलिस की तरफ से शुक्रवार की शाम सात बजे ही सभी को अपने घर लौट जाने का अल्टीमेटम दिया जाने लगा। रात 10 बजे तक तो पूरे शहर में सन्नाटा पसर गया। सिर्फ एंबुलेंस, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की ही गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती नजर आई।

बारिश में भीगते हुए लोग खरीदारी करने निकले
शुक्रवार की सुबह से ही जोरदार बारिश शुरू हो गई लिहाजा लोग सुबह अपने घरों से निकल पाए मगर जब दोपहर तक भी बारिश का सिलिसिला नहीं थमा तो लोग भीगते हुए सब्जी मंडी और किराना की दुकानों पर जुटने लगे। सभी ने जरूरी सामानों की खरीदारी कर ली।

जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों की आईडी ही पास
डीएम ने बताया कि दो दिन के लॉकडाउन के लिए अलग से कोई पास नहीं जारी किया गया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छता कर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। उनके आईडी कार्ड ही उनका पास होगा। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, आपूर्ति समेत जरूरी सेवाओं से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी आईडी साथ रखकर ही ड्यूटी के लिए घरों से निकलें क्योंकि सड़क पर सभी की जांच होगी।

रसोई गैस की होगी होम डिलिवरी

लॉकडाउन के दौरान रसोई गैस की एजेंसियां और गोदाम भी खुले रहेंगे मगर कोई भी एजेंसी संचालक, एजेंसी से गैस सीलिंडर नहीं वितरित करेगा। सभी को होम डिलीवरी करनी होगी। एजेंसियों के हॉकर या कर्मचारी को रोका नहीं जाएगा।

ट्रेन और विमान सेवाएं जारी रहेंगी
डीएम के मुताबिक रेलवे का आवागमन पहले की तरह ही जारी रहेगा। ट्रेनों और एयरपोर्ट से आने व जाने वाले यात्री आसानी से आ-जा सकेंगे। उन्हें सिर्फ टिकट पास रखना होगा।

मालवाहक वाहन चलेंगे, पेट्रोल पंप-ढाबे भी खुलेंगे
मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर परिवहन जारी रहेगा।  पेट्रोल पंप और हाई-वे पर स्थित ढाबे खुले रहेंगे। इसके अलावा जरूरी सेवाओं से जुड़े सामानों को लेकर आने-जाने वाले वाहन और इमरजेंसी में इलाज के  लिए अपने वाहनों से आने-जाने वालों को छोड़कर कोई भी शहर या हाई-वे पर चल नहीं सकेगा।

शहर से लेकर गांवों तक होगा सैनिटाइजेशन
लॉकडाउन के दौरान स्वच्छता और सैनिटाइजेशन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के आवाजाही पर भी कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19/संचारी रोग सर्विलांस टीम के माध्यम से प्रत्येक घर में रहने वाले सभी सदस्यों की मेडिकल स्क्रीनिंग और सर्विलांस का अभियान यथावत जारी रहेगा। शहर में नगर निगम और गांवों में जिला पंचायतीराज विभाग, विशेष अभियान के तहत सफाई और सैनिटाइजेशन कराएगा। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि इसके लिए सफाईकर्मियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगा दी गई है। 
विज्ञापन

औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे

डीएम के. वजियेंद्र पांडियन ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के सभी औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे, जिनमें शारीरिक दूरी और स्वास्थ्य संबंधी प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी पहले से लगातार चालू रहने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर बाकी बंद रहेंगे।

फोरलेन-बड़े निर्माण कार्य चलेंगे
डीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन, देवरिया फोरलेन समेत सभी सड़क, पुल व भवनों के निर्माण कार्य पहले की ही तरह जारी रहेंगे।

जागरूकता कार्यक्रम का होगा संचालन
प्रत्येक सार्वजनिक स्थल जैसे कि अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक प्रतिष्ठान, चौराहों आदि पर जिला प्रशासन व पुलिस और नगर निकायों द्वारा पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 व संचारी रोगों से बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

नोडल अफसर भी करेंगे मॉनीटरिंग
लॉकडाउन से जुड़े दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन हो रहा है या नहीं इसके लिए प्रशासन और पुलिस के सभी अफसरों के अलावा शासन स्तर से  कोरोना संक्रमण की समीक्षा के लिए जिलों में तैनात किए गए नोडल अधिकारी भी मॉनीटरिंग करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें