चुनावी खर्च में मास्क सैनिटाइजर शामिल करने से उठने लगे सवाल
कोरोना संक्रमण के दौर में चुनाव आयोग द्वारा मास्क, सैनिटाइजर, फेसशील्ड और पीपीई किट को चुनावी खर्च में शामिल करने पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारों का कहना है कि चुनावी खर्च में मास्क और सैनिटाइजर को शामिल करने से राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता और प्रत्याशी इनका इस्तेमाल करने से बचेंगे, जिससे संक्रमण के प्रसार का खतरा बढ़ जाएगा।
पिपराइच और चिल्लूपार में चुनावी खर्च पर रहेगी विशेष नजर
गोरखपुर विधानसभा चुनाव 2022 में जिले की दो विधानसभाओं पिपराइच और चिल्लूपार में चुनावी खर्च पर विशेष नजर रहेगी। पुलिस और प्रशासन की तरफ से तैयार रिपोर्ट में इन दोनों विधानसभाओं को सबसे अधिक व्यय संवेदनशील क्षेत्र माना है। लोकसभा चुनाव 2019 के आधार पर इन दोनों विधानसभाओं को व्यय के मामले में संवेदनशील बताने के साथ ही निगरानी टीमों को इन दोनों विधानसभाओं में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
- प्रमुख सामग्री- तय मूल्य
- एसी होटल- 2000 रुपये प्रति दिन
- लॉज- 500 रुपये प्रति दिन
- साधारण होटल- 1000 रुपये प्रति दिन
- मोटर साइकिल- 300 रुपये प्रतिदिन ईंधन सहित
- गेंदे की फूल की माला- 30 रुपये प्रति मीटर
- छोटी टोपी- 20 रुपये
- पानी जार 20 लीटर बोतल- 20 रुपये प्रति जार
- लड्डू-200 रुपये प्रति किग्रा
- गले के कपड़े का पट्टा- 30 रुपये प्रति
- जीप डीआई भाड़ा-1000 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
- क्लासिक कार एसी-1500 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
- सूमो, बोलेरो, इंडिका एसी-1800 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
- अंबेसडर, मारुति- 900 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
- फार्चूनर, एंडीवर, इनोवा एसी-4000 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित