मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 23 सितंबर का महंथ दिग्विजयनाथ पार्क, रामगढ़ ताल कार्यक्रम को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया।
इस रास्ते से जाएंगे वाहन
- देवरिया की तरफ से रैली में आने वाली बसों को छोड़कर रोडवेज एवं प्राइवेट बसें देवरिया बाईपास से कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर होकर अपने जाएंगे।
- हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से नौकायन की तरफ रैली में आने वाले वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, वह वाहन अमर उजाला तिराहा होकर जाएंगे।
- पैडलेगंज से नौकायन की तरफ रैली में आने वाले वाहनों को छोड़कर कोई भी वाहन नौकायन की तरफ नहीं जाएंगे।
- कालेसर/बाघागाड़ा /कोनी/रामनगर करजहा/बरगदवा/खजांची/पादरी बाजार से शहर में कोई भी भारी वाहन प्रवेश नहीं करेगा
यह होगी पार्किंग
- बस/चार पहिया वाहन की पार्किंग चंपा देवी पार्क।
- चार पहिया वाहन/दो पहिया वाहन की पार्किंग बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह।
- वीआईपी पार्किंग एनेक्सी भवन।
- मीडिया बंधू के वाहनों की पार्किंग महंथ दिग्विजयनाथ पार्क के किनारे में सड़क पर।
- वीआईपी/अधिकारीजन के वाहनों की पार्किंग महंथ दिग्विजयनाथ पार्क के किनारे में सड़क पर।
- नौकायन तिराहे के सामने साइकिल पार्किंग।
- जैमिनी गार्डेन चैराहे के पास दो पहिया/चार पहिया वाहन की पार्किंग।