फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जल्द शुरू होगा सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य, मुख्य सचिव ने दिए खास निर्देश

Wed, 22 Sep 2021 01:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मुख्य सचिव ने तुरंत धन जारी करने के निर्देश दिए। अप्रैल तक नौसड़-पैडलेगंज सिक्स लेन पूरा होगा। फरवरी 2022 तक जेल बाईपास फोर लेन का काम करा लिए जाने का दावा। 10 करोड़ से अधिक की परियोजना प्रगति की जांच, बोले-समयबद्ध हो काम।
विज्ञापन
ऐसा होगा गोरखपुर सैनिक स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा, सैनिक स्कूल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए उन्होंने तुरंत धन जारी करने के निर्देश भी दिए। गोरखपुर जिले में संचालित 10 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति उन्होंने जांची। कहा, सभी काम तय वक्त में पूरा करा लें। इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। ऐसी सभी परियोजनाएं, जिनकी अभी तक स्वीकृति लंबित है, उनका परीक्षण कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले लिया जाए ताकि समय से कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन


बैठक में कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने बताया कि 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत की लोक निर्माण विभाग की सड़कों के 17 में से 14 काम इसी साल दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे। गोरखपुर की पहली सिक्स लेन सड़क नौसड़-पैडलेगंज का काम अप्रैल में जबकि जिला जेल बाईपास फोरलेन का काम फरवरी 2022 में पूरा हो जाएगा। मानीराम-बालपुर-टिकरिया मार्ग के चौड़ीकरण का काम सितंबर, 2022 तक पूरा हो सकेगा।

इसी साल बन जाएगी नगर निगम की नई इमारत
कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण कार्य पहले मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य था। मगर अब इसे 15 नवंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। आईटीएमएस परियोजना के तहत 21 जंक्शन में से 11 का कार्य इसी साल नवंबर तक तथा 10 का कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। 14 मॉड्यूलर ओटी के उच्चीकरण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। नर्सिंग कॉलेज, बीआरडी मेडिकल कॉलेज तथा 500 बेड बालरोग चिकित्सालय बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त स्टॉफ की तैनाती अगले एक महीने में पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है काम की प्रगति

  • कुआनो नदी के बनकटा घाट पर सेतु पहुंच मार्ग मार्च 2022 में ही हो जाएगा पूरा।
  • कम्हरिया घाट पर घाघरा नदी पर पुल का काम 92 प्रतिशत तक हो चुका पूरा।
  • बरगदवां चौराहे से फर्टिलाइजर मार्ग पर नकहा जंगल के पास आरओबी, मानीराम के ओमकार नगर तिराहे से बालापुर टिकरिया मार्ग पर स्थित आरओबी, ट्रांसपोर्टनगर महेवा से रुस्तमपुर चौराहे तक फ्लाईओवर का निर्माण, मानीराम-पीपीगंज के मध्य आरओबी तथा चौरी चौरा-सोनबरसा मार्ग पर आरओबी का निर्माण स्वीकृति की प्रक्रिया में।
  • गोरखपुर सीवरेज योजना दक्षिणी भाग का कार्य मार्च 2022 तक होगा पूरा।
  • सीवरेज योजना उत्तरी भाग का कार्य दिसंबर में हो जाएगा पूरा।
  • अगले महीने पूरा हो जाएगा वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का काम।
  • राप्ती नदी पर नौसड़ से कालेसर तक आठ किमी समानांतर सड़क के सौंदर्यीकरण परियोजना का काम तेजी से होगा।
  • महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय जंगल कौड़िया का कार्य पूर्णता की ओर है, वहां प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
  • नवीन संकेत राजकीय मूक बधिर बालिका इंटर कॉलेज आवासीय परियोजना के तहत भवन का निर्माण हो चुका पूरा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें