मतदान करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
सही निर्णय में चुके तो पांच वर्ष की मेहनत पर फिर जाएगा पानी
गुरुवार को हो रहे छठे चरण के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार चुनने में जनता से सही निर्णय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं, पिछड़ों,दलितों,गरीबों व समाज के सभी वर्गों के लिए अभूतपूर्व कार्य करने का प्रयास किया है। इसे देखा भी जा सकता है। आज निर्णय की घड़ी है कि हम कैसी सरकार चाहते हैं। माफियाओं, दंगाइयों का साथ देने वाले लोगों की सरकार या फिर ऐसी सरकार जिसने सुरक्षा, विकास, रोजगार व सुशासन की गारंटी दी है। निर्णय की इस घड़ी में हम चुके तो 5 वर्ष की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।