फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: प्राकृतिक आपदा से लड़ने का गुर सीखेंगे विद्यार्थी, एनसीसी को भी वैकल्पिक विषय की मिली है मंजूरी

Sat, 17 Jul 2021 12:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

यह कदम छात्र-छात्राओं को रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने में सहायक होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों की दसवीं कक्षा के विद्यार्थी अब प्राकृतिक आपदा से लड़ने के गुर सीखते नजर आएंगे। बोर्ड ने प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर, मोबाइल रिपेयर को छठवें वैकल्पिक विषय के रूप में अनुमति दी है। यानी अब इस कक्षा के विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान के साथ छह विषयों में एक कोई भी विषय चुन सकते हैं।
विज्ञापन


यह कदम छात्र-छात्राओं को रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने में सहायक होगा। इसे लेकर बोर्ड का आदेश जिले के माध्यमिक विद्यालयों में आ गया है। नई शिक्षा नीति को देखते हुए बोर्ड ने पाठ्यक्रम के स्वरूप में बदलाव किया है। इसका मकसद विद्यार्थियों को परंपरागत विषयों के साथ साथ रोजगार के काबिल बनाना है।

एनसीसी को भी वैकल्पिक विषय की मिली है मंजूरी
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में एनसीसी नया विषय नहीं है, बल्कि अभी तक इसकी पढ़ाई अतिरिक्त विषय के रूप में कराई जाती रही है। बोर्ड प्रशासन ने नौ फरवरी 2021 को एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में मान्य करने का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इस पर मंथन करने के बाद आदेश कर दिया है। ऐसे में विद्यार्थी इसी वर्ष से एनसीसी की हाईस्कूल व इंटर में वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें