फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : गली में खिड़की, रास्ता 10 फीट से कम तो केंद्र न बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : गली में खिड़की, रास्ता 10 फीट से कम तो केंद्र न बनेंगे
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण के नियमों में बदलाव किए हैं। जिन स्कूलों में कमरे की खिड़कियां मुख्य सड़क या पतली गली में खुलती हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। जहां पहुंच मार्ग 10 फीट से कम है, वे भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। यह नियम पहली बार लागू किए गए हैं।
कोविड प्रोटोकॉल के शत-प्रतिशत पालन और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र बनाने के मानकों को और कड़ा किया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के केंद्रों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी। पूर्व के वर्षों में स्कूल तक पहुंच मार्ग सुगम होने का नियम था। इस बार सुगम मार्ग को परिभाषित करते हुए न्यूनतम 10 फीट चौड़ा रास्ता होना अनिवार्य बताया गया है। हालांकि राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को इस शर्त में छूट मिलेगी। डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि केंद्र निर्धारण नीति को नवंबर में जारी कर दिया गया। अब स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों का सत्यापन शुरू हुआ है।
विज्ञापन

पास से गुजर रही है हाईटेंशन लाइन तो केंद्र नहीं बनेगा स्कूल
जिन स्कूलों के ऊपर या नजदीक से हाईटेंशन लाइन गुजर रही होगी उन्हें भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। जिनके प्रवेश द्वार, शिक्षण कक्ष, प्रशासनिक कक्ष के ऊपर से बिजली के हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं, ऐसे विद्यालय केंद्र नहीं बनेंगे।
विज्ञापन

355 स्कूलों ने दी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी
बोर्ड की ओर से सभी स्कूल प्रबंधन से केंद्र निर्धारण के संबंध में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी मांगी गई है। जिले के 355 स्कूलों ने जानकारी दी है। वहीं, 130 स्कूलों ने तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी जानकारी नहीं दी है। विभाग इनसे सख्ती से निपटने की तैयारी में है।
ये हैं मानक
- स्कूल हाईस्कूल तक या इंटर तक, किस तरह की है मान्यता
- मान्यता बालक की या बालिका की, स्कूल शहरी या ग्रामीण
- लिंटर युक्त कमरों की संख्या और आकार
- पेपर रखने के लिए लोहे की अलमारियों की संख्या
- स्कूल में अग्निशमन उपकरण की संख्या
- क्या स्कूल सड़क मार्ग से जुड़ा है
- स्कूल में चहारदीवारी है या नहीं
- स्कूल में बिजली, जेनसेट की स्थिति
- स्कूल में सीसीटीवी कैमरे की स्थिति
- पेयजल, शौचालय की स्थिति
- कंप्यूटर सिस्टम और दो ऑपरेटर की उपलब्धता
- एक ही प्रबंध तंत्र से संचालित स्कूलों के कोड और नाम
- स्कूल में छात्रों के बैठने की क्षमता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें