फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP board Results 2020: यहां 36 घंटे बाद जारी हुआ परिणाम, छात्राओं में खुशी

Mon, 29 Jun 2020 07:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
up board result 2020 (दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर के सिकरीगंज के न्यू पब्लिक कॉलिजिएट इंटर कॉलेज हरदत्तपुर की 24 छात्राओं का परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड ने सोमवार को जारी कर दिया। बोर्ड के दस्तावेज में इन छात्राओं के अनुपस्थित होने की वजह से परिणाम रोका गया था। परिणाम जारी होने के बाद छात्राओं में खुशी है।
विज्ञापन


सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय ने प्रधानाचार्य की ओर से उपलब्ध कराए गए छात्राओं की उपस्थिति से जुड़े सभी दस्तावेजों का परीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं की उपस्थिति तकनीकी गड़बड़ी की वजह से अपडेट न होने की बात सामने आई।

जिसके बाद बोर्ड कार्यालय ने तकनीकी खामी को सुधार कर परिणाम जारी कर दिया है। न्यू पब्लिक कॉलिजिएट इंटर कॉलेज हरदत्तपुर, सिकरीगंज में इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान, गणित व वाणिज्य वर्ग में कुल 24 छात्राएं व 20 छात्र पंजीकृत थे। सभी छात्रों ने परीक्षा भी दी थी। 27 जून को छात्रों का परिणाम तो घोषित हुआ पर छात्राओं को विभागीय चूक के कारण अनुपस्थित दर्शा दिया गया था।
विज्ञापन


छात्राओं का केंद्र पहले 50 किलोमीटर दूर चला गया था। फिर उसमें बदलाव किया गया। तकनीकी खामी की वजह से ये अपडेट नहीं हो सका। जिस वजह से सिस्टम छात्राओं को अनुपस्थित दिखा रहा था। एक दिन पूर्व प्रधानाचार्य से उपस्थिति से जुड़े दस्तावेज मंगाए गए थे। सोमवार को उनका विधिवत परीक्षण कर परिणाम जारी कर दिया गया है। - डॉ. आरपी सिंह सिंह, उपसचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड कार्यालय

परिणाम घोषित होने के बाद से अभिभावकों और छात्राओं के फोन लगातार आ रहे थे। समस्या से बोर्ड कार्यालय को अवगत कराने पर उचित रिस्पांस मिला। बोर्ड कार्यालय से जो जानकारी मांगी गई थी, उसे मुहैया कराया गया। सोमवार शाम को परिणाम जारी हुआ है।- विनय कुमार ओझा, न्यू पब्लिक कॉलिजिएट इंटर कॉलेज, हरदत्तपुर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें