फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्याल में बवाल मामला: कुलपति व कुलसचिव पर हमले के आरोपी दस छात्र होंगे निष्कासित

Wed, 26 Jul 2023 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

फीस वृद्धि और चार छात्रों के निलंबन एवं प्रतिबंध को वापस लेने की मांग को लेकर 21 जुलाई को एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की घेराबंदी में जा रहे कुलपति को रोकने पर पुलिस से झड़प हो गई थी। मुख्य नियंता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने 22 नामजद पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बवाल - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय में उपद्रव, कुलपति व कुलसचिव पर हमला करने के दस आरोपी छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निष्कासन का नोटिस भेजा है। उनसे एक सप्ताह के भीतर लिखित जवाब मांगा है। तय समय में पक्ष नहीं रखने पर उनका निष्कासन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फीस वृद्धि और चार छात्रों के निलंबन एवं प्रतिबंध को वापस लेने की मांग को लेकर 21 जुलाई को एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की घेराबंदी में जा रहे कुलपति को रोकने पर पुलिस से झड़प हो गई थी। मुख्य नियंता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने 22 नामजद पर केस दर्ज किया है।

इसमें आठ विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से दो अन्य की पहचान की। पुलिस ने इन सभी को निष्कासन की नोटिस उनके घर, विभाग और मोबाइल फोन पर भेज कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, ससुर ने बहू को फावड़ा से मारकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन


इन छात्रों को भेजा गया है नोटिस

गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में सूरज कुमार चंचल, चंद्रपाल सिंह यादव, अर्पित कसौधन, प्रिंस तिवारी, संजीव त्रिपाठी, शक्ति सिंह, प्रतीक रंजन सिंह और पीयूष कुमार की पहचान की गई है। इनके अलावा विपिन जायसवाल और सौरभ कुमार गौड़ विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेज के छात्र हैं। नोटिस के मुताबिक, जवाब देने के बाद गोविवि प्रशासन की ओर से गठित कमेटी आरोपों और जवाब का परीक्षण करेगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें