फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट दिलाने की मांग, केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sat, 18 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आरटीई एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त बेसिक शिक्षा के शिक्षकों को टेट (टीईटी) की अनिवार्यता से छूट देने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने बांसगांव के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान को ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा और महासचिव राममूर्ति ठाकुर के निर्देश पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजेश धर दूबे, जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा और मंडलीय मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने केंद्रीय मंत्री के सामने ज्ञापन का वाचन किया। शिक्षकों ने कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टेट से छूट दी जानी चाहिए। केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ज्ञापन सुनने के बाद शिक्षकों से इस विषय पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि संसद के आगामी मानसून सत्र में इस मांग को प्रमुखता से उठाकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुधांशु सिंह, अनिल कुमार पांडेय, युगेश शुक्ला, राजेश सिंह, डॉ. सीबी तिवारी, सुमंत सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, शिवेंद्र प्रताप उपाध्याय सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें