फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गोरखपुर आएंगे केंद्रीय उर्वरक मंत्री व सीएम योगी, एचयूआरएल के विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण

Thu, 04 Mar 2021 08:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा व सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर आएंगे। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री यहां हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान वे करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से दक्षिण कोरिया की तकनीक पर बनाए गए रबर डैम को भी देखेंगे। गोरखनाथ मंदिर में भोजन के बाद केंद्रीय मंत्री शाम चार बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में खाद कारखाने का लोकार्पण करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय उवर्रक मंत्री सुबह 9.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे। वहां से 10.30 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर वह 10:40 बजे खाद कारखाना के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां 10.45 से 12.15 बजे तक वह और मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट साइट का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद 12:30 बजे मीडिया कर्मियों से संवाद करेंगे। दोपहर 12:40 बजे वह गोरखनाथ मंदिर आ जाएंगे। गोरखनाथ मंदिर में भोजन करेंगे। केंद्रीय मंत्री दोपहर 3:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट और फिर वहां से चार बजे दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे सर्किट हाउस के निकट स्थित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ पार्क पहुंचेंगे। वहां बड़ौदा यूपी बैंक के ऋण वितरण समारोह एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के केंद्रीय मंत्री के गोरखपुर आने के पहले ही यहां पहुंचने की उम्मीद है। बुधवार की देर शाम तक मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल नहीं जारी हुआ था, मगर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।

विज्ञापन

पटरी व्यवसायियों को वेंडिंग जोन का तोहफा देंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आगमन के दौरान शुक्रवार को शहर के पटरी व्यवसायियों को वेडिंग जोन का तोहफा देंगे। इसके अलावा सर्किट हाउस के पास स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसे लेकर बुधवार को पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।

मुख्यमंत्री, पार्क में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसी दौरान 3.80 करोड़ रुपये की लागत से शहर में तीन स्थानों पर बने वेडिंग जोन का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि नगर निगम ने दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत वेंडिंग जोन का विकास किया है। प्रथम चरण में नगर निगम की तरफ से गोरखपुर महानगर के तीन प्रमुख स्थानों पर बुनियादी सुविधाओं से युक्त शेड बनवाए गए हैं।

इनमें 280 व्यवसायियों की क्षमता वाला ट्रांसपोर्टनगर, 22 की क्षमता वाला रुस्तमपुर और 135 पटरी व्यवसायियों की क्षमता वाला हरिओमनगर के पास वेंडिंग जोन बनाया गया है। जिले में नौ हजार पटरी व्यवसायियों को वेंडिंग जोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। अगले चरणों में बाकी के व्यवसायियों को जगह दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें