- 2010 के अपहरण और हत्या के मामले में था आरोपी
गुलरिहा। कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के उस्मानपुर बंजारी पट्टी निवासी विचाराधीन बंदी रविंद्र सिंह (65) की शुक्रवार देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 22 जून 2026 से जिला कारागार में निरुद्ध था। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
जानकारी के अनुसार, रविंद्र सिंह के खिलाफ वर्ष 2010 में तुर्कपट्टी थाने में अपहरण कर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा गया था और बाद में जमानत पर बाहर आ गया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान 22 जून 2026 को उसे फिर से जिला कारागार में विचाराधीन बंदी के रूप में निरुद्ध किया गया। 24 अगस्त की शाम तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। मजिस्ट्रेट की निगरानी में पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया।