आशीष ने बताया कि जेल में बंद माफिया राकेश यादव और उसके साथी दिनेश यादव, बेचू यादव, धनेश यादव और मंटू उर्फ आकाश कन्नौजिया पुरानी रंजिश में उस पर कई बार जानलेवा हमला कर चुके हैं। इस हमले में उन्होंने जंगल छत्रधारी के टोला शाहगंज निवासी दीपचंद पर भी गोली चलाई थी। वहीं गांव के आदित्य शर्मा की गोली लगने से मौत भी हो गई थी। आशीष ने बताया कि इस केस में वह गवाह है। लेकिन इन माफिया के डर से वह गवाही देने नहीं जा पा रहे थे।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
आरोप है कि एक जून को राकेश यादव और उसके साथियों ने गवाही को लेकर धमकी दी थी। आशीष प्रजापति की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस माफिया राकेश यादव, बेचू यादव, धनेश यादव व दिनेश यादव पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार की रात 10.35 बजे झुंगिया चुंगी तिराहे से गैंग के सदस्य दिनेश यादव को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।