फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सफाई करने के लिए नगर आयुक्त ने हाथ में थामा झाड़ू, सफाई कर्मचारियों के साथ किया वृक्षारोपण

Sun, 08 Aug 2021 04:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

स्वच्छता संकल्प देश का हर रविवार विशेष को कार्यक्रम के तहत आप नगर निगम गोरखपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी एकला बंधे पर उपस्थित होकर श्रमदान, सफाई, छिड़काव, एंटीलार्वा स्प्रेईंगं, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग वृक्षारोपण आदि का कार्यक्रम संपन्न किया गया।
विज्ञापन
झाड़ू लगाते नगर आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में जिस एकला बंधे पर कूड़ा गिराने को लेकर स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे, उस जगह रविवार का नजारा कुछ बदला हुआ था। हाथ में झाड़ू लेकर नगर आयुक्त अविनाश सिंह समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी भी सफाई करने उतरे हुए थे। वही मिशन शक्ति के तहत महिला सफाई कर्मचारी भी इसमें आगे आगे रहीं। ना सिर्फ सफाई बल्कि पौधारोपण भी किया गया।

विज्ञापन


स्वच्छता संकल्प देश का हर रविवार विशेष को कार्यक्रम के तहत आप नगर निगम गोरखपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी एकला बंधे पर उपस्थित होकर श्रमदान, सफाई, छिड़काव, एंटीलार्वा स्प्रेईंगं, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग वृक्षारोपण आदि का कार्यक्रम संपन्न किया गया। नगर आयुक्त अविनाश सिंह की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं नगर आयुक्त कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रह कर स्वयं श्रमदान किए और महिला सफाई कर्मचारियों नें स्थल पर वृक्षारोपण किया।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा नगर निगम में यह स्पष्ट संकेत दिया है कि भविष्य में भी ऐसे वृहद सफाई अभियान, वृक्षारोपण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में नगर आयुक्त के साथ उपनगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल एसपी श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी, समस्त नोडल अधिकारी, कनिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक रामविजय, प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल सीपी सिंह, पवन मिश्रा, सहायक अभियंता एसबी तिवारी तथा समस्त अवर अभियंता सफाई सुपरवाइजर विंध्याचल, रामनरेश, आदि समेत महिला और पुरुष सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें