गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी के पास मंगलवार रात में अनियंत्रित कार ने दो बच्चे, पिता समेत छह लोगों को टक्कर मार दिया। हादसे के बाद भीड़ ने घेरने की कोशिश की तो ठेले में टक्कर मारने के बाद गाड़ी रुक गई।
इस दौरान अंदर बैठे युवक ने असलहा निकालकर लहराना शुरू कर दिया, लेकिन भीड़ ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। मुख्य आरोपी इन्द्रप्रस्थपुरम कॉलोनी निवासी बताया जा रहा।
जानकारी के मुताबिक, इन्द्रप्रस्थपुरम कॉलोनी निवासी एक युवक मंगलवार रात में जेल रोड स्थित विनायक हॉस्पिटल के पास से चार दोस्तों को गाड़ी में बैठाने के बाद छक कर शराब पीया। नशे में लौटते समय गीता वाटिका के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और टक्कर मारते हुए आगे बढ़ने लगी।
कार की चपेट में आने से जंगल मातादिन निवासी सोनू (24) उनका पुत्र अदनान (5) बेटी सोफिया (3) व एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वही टक्कर से घोसीपुरवा निवासी कामरान (18) पुत्र इशाल अहमद,अनस (17)पुत्र मोहम्मद जावेद गीता वाटिका पेट्रोल पंप के पास टक्कर से घायल हो गए थे।
इसके अलावा दो ठेले वाले भी चोटिल हुए हैं। इंस्पेक्टर शाहपुर रणधीर मिश्र का कहना है कि दोनों पक्ष थाने पर मौजूद है, अभी तहरीर प्राप्त नहीं है। जांच की जा रही है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।