फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गोरखनाथ ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक की ओर लटकी अनियंत्रित कार, 40 मिनट की देरी से रवाना हुई लखनऊ इंटरसिटी

Thu, 02 Sep 2021 04:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को हटाया गया, तब जाकर करीब 40 मिनट की देरी से लखनऊ इंटरसिटी रवाना हो सकी।
विज्ञापन
गोरखपुर: गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे लटकी कार को हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरुवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गोरखनाथ ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक की ओर लटक गई। जिसके चलते गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी स्पेशल को रोक दिया गया। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को हटाया गया, तब जाकर करीब 40 मिनट की देरी से लखनऊ इंटरसिटी रवाना हो सकी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार में आ रही कार गोरखनाथ ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक की ओर लटक गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। लटकी हुई कार को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान ओवरब्रिज पर आवागमन भी बाधित हुआ। वहीं काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को हटाया गया।

हादसे के बाद कार सवार वहां से फरार हो गए लेकिन इस वजह से रेलवे लाइन प्रभावित होने लगी। पुलिस के साथ कार को हटवाने की मदद के लिए रेलवे की ओर से आ रहे दो कर्मचारियों की रास्ते में हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार दोनों रेलवे कर्मचारियों को धर्मशाला के पास कार सवार ने टक्कर मारी जिसमें दोनों की मौत हुई है। उधर, ओवरब्रिज से लटके कार को हटा दिया गया लेकिन वह किसका है इसके बारे में नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ ओवरब्रिज की बाउंड्री तोड़ कर कार रेलवे लाइन पर आ गिरी थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर जा रहे दो रेलकर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक रेलकर्मी रविन्द्र कुमार वर्मा बलिया जिले के रहने वाले हैं और देवेश पांडेय मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने दोनों मृतकों के परिवार को इसकी सूचना ने दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें