गड्ढे में गिरी अनियंत्रित बाइक, चालक की मौत
बिस्कोहर/कठेला। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के ककरा गांव के पुल के पास शनिवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान क्षेत्र की ग्राम पंचायत चेचराफ बुजुर्ग के टोला भैसाही जंगल निवासी मन्नू (40) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, मन्नू शनिवार शाम चार बजे के करीब घर से बाइक लेकर कठेला की तरफ जा रहे थे।
जैसे ही वह ककरा गांव के बाईपास के पास बने पुल के ढलान के पास पहुंचे, बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल के थोड़ा आगे जाकर गड्डे में गिर गई।