फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरक्षनगरी में निवेश की संभावना तलाशेंगे यूके के राजनयिक, गोरखपुर को मिलेगी नई दिशा

Mon, 23 May 2022 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एलन गीडा में विकास और निवेश के बदले माहौल से भी रूबरू होंगे। संभव है कि वह कुछ औद्योगिक इकाइयों का भी भ्रमण करें। बीते पांच सालों में योगी सरकार की नीतियों व प्रोत्साहन से उद्यमियों का रुझान गीडा के प्रति तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग व निवेश के लिए बेहतर संभावनाओं वाले क्षेत्र के रूप में उभरे गोरक्षनगरी में विदेशी निवेश की संभावनाओं को भी पंख लगने जा रहे हैं। उद्योग व निवेश की संभावनाओं का माहौल देखने के लिए यूनाइटेड किंगडम (यूके) के राजनयिक एलन जेमेल सोमवार (23 मई) को गोरखपुर आ रहे हैं।

विज्ञापन


जेमेल एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल टेराकोटा क्लस्टर के साथ ही कुछ औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण करेंगे। साथ ही  गीडा और उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके निवेश की संभावना तलाशेंगे। इसे धरातल पर उतारने का काम करेंगे।

प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल की पहल पर यूके के राजनयिक एलन जेमेल पहली बार गोरखपुर आ रहे हैं। ब्रिटिश काउंसिल इन इंडिया के डायरेक्टर रह चुके एलन वर्तमान में ब्रिटिश शासन की तरफ से साउथ एशिया में ट्रेड कमिश्नर और ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर फॉर वेस्टर्न इंडिया की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूके और एशिया के बीच निवेश संबंधों को मजबूत करने में जेमेल की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है।
विज्ञापन


गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल का कहना है कि गोरखपुर में निवेश की संभावनाएं सात समंदर पार तक जाएंगी। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से बने औद्योगिक विकास के शानदार माहौल की वजह से संभव हो रहा है।

 

विज्ञापन

टेराकोटा में विदेशी निवेश संभव
एलन जेमेल टेराकोटा क्लस्टर देखने औरंगाबाद गांव जाएंगे। इससे टेराकोटा शिल्प की धूम यूके तक मचने की संभावना बनी है। सरकार के प्रोत्साहन से टेराकोटा उत्पादों की जबरदस्त मांग है।  इसके उत्पाद कई ई-कॉमर्स कंपनियों के ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध हैं। एलन टेराकोटा शिल्प की बारीकियां जानने के साथ यह भी संभावना तलाशेंगे कि भारत-यूकेके साझा सहयोग से कैसे इसका दायरा ग्लोबल किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि टेराकोटा क्षेत्र में विदेशी निवेश भी हो सकता है।

गीडा का बदला माहौल लाएगा विदेशी निवेश
एलन गीडा में विकास और निवेश के बदले माहौल से भी रूबरू होंगे। संभव है कि वह कुछ औद्योगिक इकाइयों का भी भ्रमण करें। बीते पांच सालों में योगी सरकार की नीतियों व प्रोत्साहन से उद्यमियों का रुझान गीडा के प्रति तेजी से बढ़ा है। लैंड बैंक बढ़ने से उद्यमियों को उनकी मांग के मुताबिक भूखंड भी मिल रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी ने छह उद्यमियों को उनके एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए भूमि आवंटन पत्र सौंपा था। गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल का कहना है कि एलन यहां के बदले सकारात्मक औद्योगिक माहौल से जरूर प्रभावित होंगे। विदेशी निवेश का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें