फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Sat, 23 Oct 2021 07:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर-महराजगंज मुख मार्ग पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल दोस्त की केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बरगदही में गोरखपुर-महराजगंज मुख मार्ग पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल दोस्त की केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल डुमरी नम्बर दो के कुटिया टोला निवासी राधेश्याम का 20 वर्षीय पुत्र राहुल भारती शुक्रवार की रात में बैंगलोर से कमा कर आ रहे गांव के ही अपने दोस्त आकाश को लेने गोरखपुर रेलवे स्टेशन चला गया था। बाइक से दोनों दोस्त हंसी खुशी के साथ घर लौट रहे थे।

अभी थाना क्षेत्र के बरगदही पहुंचा था कि सामने से आ रही चार पहिया वाहन से उनकी बाइक में ठोकर लग गया, जिसमें राहुल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके दोस्त आकाश की हालत गंभीर थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने आकाश की हालत गंभीर देखते हुए केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को लगभग ढाई बजे उसकी इलाज के दौरान केजीएमयू में मौत हो गई। पुलिस राहुल की मां लक्ष्मीना की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें