राप्ती नदी में नाव के डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाव में एक महिला समेत सात लोग सवार थे।
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के नेतवारपट्टी गांव मे रविवार की सुबह राप्ती नदी में नाव के डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नेतवारपट्टी गांव निवासी एक महिला समेत सात लोग नाव पर सवार होकर पशुओं के चारे के लिए नदी के उस पार देवरिया जिले के भदिला गांव की तरफ जा रहे थे। राप्ती नदी पार करते समय अचानक नाव डूबने लगी।
नाव डूबता देख सवार लोग शोर मचाना शुरू कर दिये। नाव सवारों को डूबता देख लोग तैर कर महिला व अन्य युवकों को बचा लिए जबकी नाव पर सवार बृजेश यादव 22 वर्ष व बलिराम सिंह 30 वर्ष डूब गये। थोड़ी देर बाद बलिराम सिंह को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जहा डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक बृजेश यादव का शव दो घंटे बाद नदी से निकाला गया।