फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शुल्क दीजिए, नगर निगम उठवाएगा मलबा, हेल्पलाइन नंबर जारी

Sat, 08 Oct 2022 04:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यदि आप भवन की मरम्मत करा रहे हैं अथवा नए भवन का निर्माण करा रहे हैं, तो मलबा निकलना लाजमी है। इसे निस्तारित किए जाने के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। नगर निगम को फोन करिए, शुल्क लेकर मलबा निस्तारित करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 8810709390 पर मलबा हटाए जाने के लिए सूचित किया जा सकता है। इसके लिए यूजर चार्ज के रूप में प्रति ट्रॉली 400 रुपये और प्रति ट्रक 800 रुपये देना होगा।

इसे भी पढ़ें: दायरा बढ़ाने की तैयारी में जुटा GDA, यहां सीमा विस्तार की तलाशी जा रही संभावनाएं
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद खुले में मलबा फेंकने या सार्वजनिक स्थलों पर भवन निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मद्देनजर सड़क किनारे गंदगी फैलाने पर भी जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


तीन गुना अर्थदंड लगेगा, जुर्माना अलग से
नगर आयुक्त ने बताया कि खुले में मलबा फेंकने पर मलबा हटाने के निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त तीन गुना अर्थदंड लिया जाएगा। साथ ही नगर निगम गोरखपुर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 5000 रुपये जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें