फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल

Thu, 23 Feb 2023 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

 खोराबार थाना क्षेत्र के माड़ापार निवासी संजय निषाद (30) पुत्र लालमन बुधवार को दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे किसी काम से रामनकर कड़जहां की तरफ से कोनी आ रहे थे। माड़ापार फरेन नाले के समीप पीछे से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पहली घटना मंगलवार की रात पिपराइच में तो दूसरी बुधवार सुबह खोराबार में हुई।

विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के माड़ापार निवासी संजय निषाद (30) पुत्र लालमन बुधवार को दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे किसी काम से रामनकर कड़जहां की तरफ से कोनी आ रहे थे। माड़ापार फरेन नाले के समीप पीछे से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। पिकअप को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र के महराजी गांव निवासी गुरदीप के 19 वर्षीय बेटे रमेश की मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि, उसका साथी बाइक चालक अंशुल गंभीर रुप से घायल हो गया। महराजी निवासी दोनों युवक पिपराइच- कुसम्ही मार्ग पर स्थित रमवापुर चौराहे पर गए थे। देर रात घर वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें