फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा हड़कंप

Fri, 03 Nov 2023 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शाहपुर पुलिस ने दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां पीयूष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चंद्रेश की बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पीयूष के मामा अमरनाथ यादव की तहरीर पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में शाहपुर इलाके के चरगांवा में बुधवार रात नौ बजे बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर जबकि, दूसरे की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों हेलमेट लगाए थे। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के सेमरा नंबर एक निवासी चंद्रेश चौहान (40) दो बच्चों के पिता थे। गोलघर गांधी गली स्थित मेडिकल स्टोर पर काम करते थे। बुधवार रात 8:30 बजे काम से छूटने के बाद खजांची पहुंचे और चरगांवा में बाजार से सब्जी लेने के बाद बाइक से सेमरा घर जा रहे थे।

अभी बाजार से थोड़ा आगे बढ़े थे कि मेडिकल कॉलेज की तरफ से आ रहे कुशीनगर जिले के बोदरवार निवासी पीयूष यादव (24) की बाइक से आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  11 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ठेकेदार की हत्या का आरोपी सत्यपाल,हाईकोर्ट ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा

शाहपुर पुलिस ने दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां पीयूष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चंद्रेश की बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पीयूष के मामा अमरनाथ यादव की तहरीर पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Trending Videos

सूचना पाकर पहुंची शाहपुर पुलिस ने दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां पीयूष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चंद्रेश की बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पीयूष के मामा अमरनाथ यादव की तहरीर पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: ओम साईं नर्सिंग होम का मैनेजर साथी संग गिरफ्तार, यहां ऑपरेशन के दौरान हुई थी प्रसूता की मौत
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था पीयूष

चरगांवा में बुधवार की रात नौ बजे बाइक की आमने-सामने की टक्कर में कुशीनगर के बोदरवार निवासी पीयूष यादव की मौत हो गई। वह अविवाहित था और गोरखपुर विश्वविद्यालय के हॉस्टल में अपने दोस्तों के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके रिश्तेदार ने बताया कि पीयूष बुधवार की रात अपने दोस्तों को बताया की मेडिकल कॉलेज की तरफ अपने दोस्त से मिलने जा रहे हैं। उधर से आते समय घटना हो गई। वह शुरू से पढ़ने में मेधावी था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें