फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महेसरा पुल पर दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के महेसरा पुल पर बाइक से घर जा रहे दो युवकों को रोककर मारपीट करने और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नयागांव निवासी संदीप पासवान ने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 9:35 बजे वह सहकर्मी दिलीप गुप्ता के साथ दुर्गाबाड़ी से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। महेसरा पुल के पास पहुंचते ही दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने फोन कर करीब पांच अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया। तहरीर के मुताबिक, सभी आरोपियों ने दोनों युवकों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान धारदार हथियार से दिलीप गुप्ता के सिर और चेहरे पर कई वार किए गए। गंभीर चोट लगने से वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े।
संदीप ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। किसी तरह वह वहां से भाग निकला और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। हमलावरों ने बाइक की चाबी भी छीन ली थी, जो बाद में घटनास्थल के पास ही मिल गई। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि चिलुआताल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें