फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: फैक्टरी में आग से घिरे दो मजदूर छत से कूदे, एक गंभीर

Sat, 08 Jan 2022 05:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दमकलकर्मियों के सूझबूझ से 100 मजदूर सुरक्षित निकाले गए। ब्रेड फैक्टरी के ऊपरी मंजिल पर दस मजदूर बुरी तरह से फंसे थे। पुलिस ने सूझबूझ और बहादुरी से उन्हें बचा लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गीडा के सेक्टर 13 स्थित क्रेजी ब्रेड फैक्टरी में शनिवार की सुबह 4.30 बजे भीषण आग लग गई। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और करीब 100 मजदूर फंस गए थे। जान बचाने के लिए दो मजदूरों ने छत से छलांग लगा दी, जिसमें एक को गंभीर चोट भी आई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। सीढ़ी लगाकर मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। फैक्टरी में आग बुझाने के लिए कोई इंतजाम नहीं थे। बाउंड्री तोड़कर काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। आग में फंसे सभी मजदूरों को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह सेक्टर 13 स्थित क्रेजी ब्रेड फैक्टरी में आग लग गई। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि 500 मजदूर अंदर फंस गए है। यह सूचना आते ही कंट्रोल रूम में तैनात फायर फाइटर आशीष नंदन सिंह ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह को सूचना देने के साथ ही गीडा फायर स्टेशन से चार गाड़ियों को तत्काल रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फैक्टरी के अंदर फंसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की डर से दो मजदूरों ने छत से छलांग लगा दी। जिससे झारखंड के मोहम्मद तौफीक को मामूली चोट लगी तो वहीं बंगाल के सावरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वहीं पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर अंदर फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. विपिन टाडा, एसपी नाथ मनोज कुमार अवस्थी, प्रभारी निरीक्षक गीडा विनय कुमार सरोज, चौकी इंचार्ज पिपरौली विवेक रंजन एवं सहजनवां थाने की फोर्स, खजनी थाने की फोर्स, फायर ब्रिगेड के आला अधिकारी, सीएफओ (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) डीके सिंह, प्रभारी फायर ब्रिगेड गोरखपुर रणजीत सिंह, प्रभारी गीडा अमरचंद सरोज मौके पर मौजूद रहे। वहीं फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां व चार जेसीबी की मदद से आग पर काबू पाया गया।

आग से निपटने का फैक्टरी में नहीं था इंतजाम

थाना प्रभारी गीडा विनय कुमार सरोज ने बताया कि आग जिस फैक्टरी में लगी थी वहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को गीडा के अन्य फैक्टरीयों से आग बुझाने के लिए पानी लेना पड़ा था। क्रेजी फैक्ट्री के अंदर पर्याप्त पानी के संसाधन नहीं थे। फैक्टरी प्रबंधन ने अधिकृत रूप से टीन शेड डालकर कूड़ा कबाड़ा रखा गया था। फैक्टरी की बाउंड्री तोड़ने के बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें