फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिहार से नकली चांदी बेचने आईं दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश

Mon, 10 Apr 2023 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

 सस्ते के लालच में व्यापारी जल्दबाजी में सोने या चांदी के जेवर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और फिर बाद में जब जांच करते हैं, तब ठगी की जानकारी होती है। कई बार सस्ते में गहने खरीदने के लालच में कई व्यापारी जेल भी जा चुके हैं। गोरखपुर जिले में पीपीगंज कस्बा स्थित सोने-चांदी की एक दुकान पर रविवार को नकली चांदी बेचने आईं दो महिलाएं पकड़ी गईं।
विज्ञापन
पीपीगंज में नकली चांदी बेचने गई दो महिलाएं पकड़ी गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पीपीगंज कस्बा स्थित सोने-चांदी की एक दुकान पर रविवार को नकली चांदी बेचने आईं दो महिलाएं पकड़ी गईं। दोनों दुकानदार के पास अक्तूबर में नकली जेवर बेचकर 74 हजार रुपये की जालसाजी कर चुकी हैं। दोबारा आने पर व्यापारी ने पहचान लिया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ढाई किलो नकली चांदी बरामद की है। पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पकड़ी गईं महिलाओं की पहचान बिहार के गोपालगंज के बड़ौली निवासी रीता पत्नी उपेंद्र और औरियां के दिव्यापुर थाना क्षेत्र के हरिकापुरवा निवासी रवि बाला पत्नी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई।

इसे भी पढ़ें: हत्यारे बेटे ने कबूला जुर्म: बोला- जर-जोरू दोनों पर थी पिता की नजर, इसलिए की थी हत्या
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज कस्बे के अक्षय ज्वेलर्स के मालिक अरविंद कुमार वर्मा ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि मेरी दुकान पर दो महिलाएं अक्तूबर में नकली चांदी  लगभग 74 हजार रुपये में बेचकर फरार हो गई थीं।

वही महिलाएं रविवार को फिर नकली चांदी लेकर बेचने आई हैं, जिस पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाने लेकर आई। उनके पास से लगभग ढाई किलो नकली चांदी के जेवर मिले। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भिजवा दिया गया है। पहले भी यह घटना कर चुकी हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

लालच में फंसते हैं व्यापारी, फिर मचती है हाय-तौबा

लालच में आकर व्यापारी जालसाजी के शिकार हो जाते हैं और फिर हाय-तौबा मचती है। जालसाज उनके इसी लालच का फायदा उठाते हैं और फिर आसानी से सोनार को नकली गहने थमाकर चूना लगाकर चले जाते हैं। कई बार व्यापारी ठगी का शिकार होने के बाद पुलिस के पास पहुंचते हैं तो कई बार बिना बताए ही मामले को दबा देते हैं।

जानकारी के मुताबिक, सस्ते के लालच में व्यापारी जल्दबाजी में सोने या चांदी के जेवर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और फिर बाद में जब जांच करते हैं, तब ठगी की जानकारी होती है। कई बार सस्ते में गहने खरीदने के लालच में कई व्यापारी जेल भी जा चुके हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि लालच में आकर कई बार व्यापारी फंस जाते हैं। चोरी के मामलों में भी कई बार व्यापारी जेल जा चुके हैं।

केस एक
18 फरवरी 2023 : गोरखनाथ क्षेत्र के विजयनगर सिन्धी काॅलोनी के जगदीश चंद्र की शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौराहा स्थित नगर निगम कांप्लेक्स में आभूषण की दुकान है। जगदीश ने केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि 15 फरवरी की शाम दो महिला व दो पुरुष उनकी दुकान पर 10 लाख के जेवर बेचने के लिए पहुंचे। उन्होंने पत्थर पर घिसकर जेवर की गुणवत्ता जांची। सही मिलने पर खरीदने के लिए तैयार हो गया। तत्काल पांच लाख रुपये दे दिया। लेकिन, बाद में जांच कराने पर वह नकली निकला।

केस दो
20 मई 2022 : कैंपियरगंज में छत्तीसगढ़ का व्यापारी प्रसन्न जैन ने आठ लाख रुपये गंवा दिए थे। वह नेपाल से तस्करी का सोना सस्ते दाम पर खरीदने के लिए आए थे। कैंपियरगंज में जालसाजों ने बुलाकर पहले रुपये वसूल लिए और फिर भगा दिया। व्यापारी ने जालसाजी का केस दर्ज कराया, लेकिन बाद में बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पर्दाफाश किया तो पता चला कि वह नकली गहने खरीदने आए थे।

केस तीन
जनवरी 2023 : पिपराइच में भी नकली सोना बेचने के चक्कर में एक महिला को पकड़ा गया था। उसने भी व्यापारी को एक बार चुना लगा दिया था, लेकिन दोबारा पहुंचने पर दुकानदार ने पुलिस बुला लिया था और उसे पकड़ा गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें