फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्व प्रधान के भतीजे की हत्या में आरोपी दो महिलाएं गिरफ्तार, नाचने के दौरान हुआ था विवाद

Tue, 03 Jan 2023 03:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मछलीगांव के टोला परसौनी में राममौल के घर पर नए वर्ष पर जश्न की तैयारी की गई थी। राममौल वर्तमान में विदेश में हैं। इस दौरान महिलाओं के साथ डीजे पर सोनू नाच रहा था। किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया और फिर उसकी पिटाई कर दी गई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मछलीगांव में शनिवार रात पूर्व प्रधान सीताराम के भतीजे सोनू की हत्या में आरोपी दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीजे पर नाचने के दौरान सोनू की पिटाई कर दी गई थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पूनम व संजू को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, मछलीगांव के टोला परसौनी में राममौल के घर पर नए वर्ष पर जश्न की तैयारी की गई थी। राममौल वर्तमान में विदेश में हैं। इस दौरान महिलाओं के साथ डीजे पर सोनू नाच रहा था।

किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया और फिर उसकी पिटाई कर दी गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दो आरोपी महिलाओं को जेल भिजवा दिया। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें