देर शाम साढ़े सात बजे छात्रावासी कुलपति आवास पर पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह मौके पर पहुंचे। छात्रों की दिक्कतों को सुनने के बाद उन्होंने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू: जमानतदारों को पुलिस ने भेजा नोटिस, लेंगे इकरारनामा
बाद में छात्रों ने मांगों से संबंधित पत्रक उन्हें सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान छात्रावासी शशि द्विवेदी, पीयूष कुमार, विक्रम कुमार, डीके सिंह, आकाश, तोष निधि त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।