फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजे में मुन्नाभाई: सीटेट में दूसरे की जगह परीक्षा देते दो सॉल्वर गिरफ्तार, ID प्रूफ पर लगा दी थी अपनी फोटो

Thu, 09 Feb 2023 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

बचने के लिए दोनों ने आईडी प्रूफ पर अपनी फोटो लगा दी थी। पूछताछ में बताया कि जिस आवेदक के नाम पर परीक्षा हाल में  बैठना था, उसकी जगह आईडी प्रूफ पर अपनी फोटो लगाएं थे, जिससे उन लोगों की सही पहचान न हो सके।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीटेट (केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा) में दूसरे की जगह 80 हजार रुपये लेकर परीक्षा दे रहे दो सॉल्वरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। जांच में सामने आया कि एक युवक अपने भाई की जगह पर बैठा था तो दूसरा रुपये लेकर परीक्षा पास कराने का ठेका लिया था।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के जहानाबाद जिले के घोषी थानाक्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी पुष्प राज  और बिहार गोपालगंज के सासामुसा गांव निवासी राहुल कुमार पुत्र ध्रुवदेश शर्मा के रूप में हुई। कैंट प्रभारी शशिभूषण के मुताबिक, मंगलवार सुबह सीटेट की ऑनलाइन परीक्षा चल रही थी। प्रथम चरण में परीक्षा के लिए प्रवेश कर रहे अभ्यार्थी के प्रवेश पत्र की चेकिंग की जा रही थी।

प्रवेश द्वार पर ही दो युवक संदिग्ध दिखे, जिनका चेहरा प्रवेश पत्र पर लगी फोटो से नहीं मिल रहा था। संदेह होने पर जब उनके कागजात की चेकिंग की गई तो दोनों संदिग्ध के पास से फर्जी प्रवेश पत्र,पैनकार्ड बरामद हुआ। बाद में दोनों ने अपना नाम राहुल कुमार और पुष्पराज बताया। दोनों ने बताया कि वे फर्जी नाम पता व कूट रचित दस्तावेज का प्रयोग करके  दूसरे के जगह परपरीक्षा देने आये थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

आईडी प्रूफ पर लगा दी थी अपनी फोटो

आरोपी राहुल ने बताया कि वह अपने भाई जितेंद्र के जगह परीक्षा देने आया है। उसका भाई इस समय दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है। वहीं, आरोपी पुष्प राज ने बताया कि वह मुन्ना कुमार राम के जगह पर परीक्षा देने आया है। इसके एवज में मुन्ना कुमार राम ने उसे 80 हजार रुपये दिए थे।

बचने के लिए दोनों ने आईडी प्रूफ पर अपनी फोटो लगा दी थी। पूछताछ में बताया कि जिस आवेदक के नाम पर परीक्षा हाल में  बैठना था, उसकी जगह आईडी प्रूफ पर अपनी फोटो लगाएं थे, जिससे उन लोगों की सही पहचान न हो सके। साथ ही परीक्षा फार्म भरे जाने के दौरान जितेंद्र कुमार की फोटो दाढ़ी मे लगाई गई थी और परीक्षा में भाग लेने वाला राहुल कुमार की फोटो पैन कार्ड पर क्लीन सेव थी।

जिससे गेट पर चेकिंग करने वाले लोग भ्रमित हो जाएं और आसानी से प्रवेश मिल सके। इसी तरह पुष्प राज द्वारा भी फार्म भरे जाने के दौरान अपनी व आवेदक मुन्ना कुमार राम की फोटो को फोटोसॉप से मिक्स कराकर फार्म भरने के दौरान प्रयोग की गई थी। ताकि, एक बार में फोटो से उनकी पहचान न हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें