फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो पक्षों ने मारपीट में चले लाठी-डंडे, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीपीगंज इलाके में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पीपीगंज (गोरखपुर)। क्षेत्र के चौक माफी गांव में बृहस्पतिवार की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडा व चाकू से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, चौक माफी का निवासी रिंकू मोबाइल फोन पर पर बात करते हुए किसी को गाली दे रहा था। तभी रास्ते में गुजरते वक्त अकबर को लगा कि वह उसे गाली दे रहा है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

कुछ समय बाद जब रिंकू घर वापस जाने लगा तभी रास्ते में अकबर अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ रिंकू पर लाठी व डंडों से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बचाव में आए हजरत नाम के युवक को बुरी तरीके से पीटकर घायल कर दिया गया। घटना को देख रिंकू का भाई आग बबूला हो गया और उसने अकबर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें