शैलेंद्र और यश की बल्लेबाजी से जीती डीए स्पोर्ट्स एकेडमी
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला डीए स्पोर्ट्स एकेडमी और रीजनल स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। रीजनल स्पोर्ट्स एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 86 रन बनाए।
अमन यादव ने चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 27 रन बनाए। अरशदुल्लाह ने 22, रवि चौधरी ने 17 और कप्तान बालकेश ने 12 रनों का योगदान किया। डीए के तेज गेंदबाज संदीप मित्तल ने चार ओवर में 19 रन देकर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। राहुल और प्रिंस ने दो-दो और पंकज शुक्ला ने एक विकेट हासिल किया।
वहीं, 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीए स्पोर्ट्स एकेडमी ने अपने दो विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। बल्लेबाजी में शैलेंद्र ने सात चौकों की मदद से 34 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। यश शुक्ला ने नाबाद 18 और सलामी बल्लेबाज अंकुर लखमानी ने 13 रनों का योगदान दिया। रीजनल स्टेडियम के रवि चौधरी औ राहुल लारा ने एक एक विकेट हासिल किए।
डीए स्पोर्ट्स एकेडमी : 87/2, 11.3 ओवर
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
अंकुर लखमानी 13 6 3/0
प्रशांत सिंह 08 4 2/0
शैलेंद्र 44 34 7/0
यश शुक्ला 18 21 3/0
गेंदबाजी : रीजनल स्टेडियम
खिलाड़ी ओवर रन विकेट
रवि चौधरी 2 20 1
राहुल लारा 3 13 1
अतुल 1 11 0
अविनाश 2 10 0
सुबोध 2 12 0
जुगल तिवारी 1 13 0
बालकेश .3 5 0
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम : 86/10
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
अविनाश 0 1 0/0
बालकेश 12 15 1/0
अरशदुल्लाह 22 11 5/0
अमन यादव 27 30 4/0
रवि चौधरी 17 14 1/0
अतुल 0 2 0/0
राका 0 1 0/0
नीरज यादव 0 4 0/0
जुगल तिवारी 0 1 0/0
सुबोध 2 2 0/0
राहुल लारा 1 2 0/0
गेंदबाजी- मंडल क्रिकेट एसोसिएशन
खिलाड़ी ओवर रन विकेट
पंकज शुक्ला 1 12 1
दुर्गेश सिंह 1 11 0
प्रिंस शाही 4 17 2
राहुल सिंह 2.2 6 2
पंकज उपाध्याय 2 16 0
संदीप मित्तल 4 19 5
मैन ऑफ द मैच- डीए स्पोर्ट्स एकेडमी के संदीप मित्तल (5 विकेट), चार ओवर में 19 रन
बेस्ट बल्लेबाज- शैलेंद्र