गोरखनाथ ओवरब्रिज से लटके कार के सवार छोड़कर फरार हो गए। कार सवार कौन थे, कार किसकी है, इसकी अभी जांच चल रही है। इस बारे में पुलिस नंबर के आधार पर जांच कर रही है।
दो महीने पहले देवेश की हुई थी शादी
रेलकर्मी देवेश की शादी दो महीने पहले 24 मई 2021 को गगहा के देवकली गांव निवासी ज्योति के साथ हुई है। देवेश परिवार के साथ गोरखपुर में बौलिया रेलवे कॉलोनी में सरकारी क्वाटर में रहते थे। तीन बहनों के बीच इकलौते भाई थे। देवेश के पिता का देहांत हो चुका है। मौत की खबर के बाद पूरे परिवार में चीख पुकार मची है। रविंद्र की दो बेटियां हैं।