फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Mon, 01 Feb 2021 06:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। उधर, सहजनवां में घने कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए। इसमें दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जिले के सहजनवां में सुबह सात बजे घने कोहरे में फोरलेन पर वाहन गुजर रहे थे कि सीहापार ओवरब्रिज के पास ट्रक चालक ने ब्रेक लगाया और पीछे कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में बक्सर के भजपुर निवासी उमेश सिंह और बिलंदपुर निवासी निधिलता सिंह घायल हो गईं।

वहीं गीडा क्षेत्र के बसुधा निवासी वीरेंद्र प्रताप यादव अपने बेटे विपुल के साथ रविवार को बाइक से सहजनवां के पिपरा गांव आए थे। देर रात वह घर जा रहे थे। गीडा क्षेत्र के बोक्टा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


दुर्घटना में वीरेंद्र की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वीरेंद्र फर्टिलाइजर में गार्ड की नौकरी करते थे। वर्तमान में बरगदवां में किराए के मकान में रहते थे।

जिले के चिलुआताल क्षेत्र के नकहा ओवरब्रिज के उत्तरी ढलान के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बिहार के एक युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह हुई दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान की।
विज्ञापन


मृतक सिकंदर चौधरी (30) पुत्र काशी चौधरी निवासी खैर पोखरा थाना बरवा पिपरा जिला चंपारण बिहार का रहने वाला था। वह गोरखपुर में रहकर खिलौने बेचता था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें