फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए एकजुट होने की सूचना पर हुआ हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 27 Apr 2020 10:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
विवाद के बाद घट्नास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
इलाके के बनकटा गांव स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए एकजुट हो रहे लोगों की सूचना पर बवाल हो गया। मस्जिद से अजान देते ही वहां पर कुछ लोग पहुंच गए और लॉकडाउन उल्लंघन का हवाला देते हुए हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस दौरान मारपीट भी हुई जिसमें दो व्यक्तियों को चोट भी आई है।
विज्ञापन


एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गांव में विवाद की सूचना पर एसपी साउथ तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। समझा बुझाकर शांत करने के बाद विधायक संत प्रसाद को भी बुलाया गया और मामले में सुलह समझौते करा दिया गया। गांव में एहतियातन फोर्स लगा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, बनकटा गांव की गरीब नवाज मस्जिद पर कुछ लोगों ने दोपहर में अजान दी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों को लगा कि यहां पर नमाज होने जा रही है, जबकि एक पक्ष का कहना है कि माइक कई दिनों से खराब था और पुलिस को जानकारी देकर अजान दी जा रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मगर नाराज लोग मस्जिद में नमाज ना पढ़ने की बात कहते हुए हंगामा करने लगे और मारपीट हो गई। इस दौरान बताया गया कि थाने से अनुमति ली गई है। अजान के लिए मना नहीं है। इसके बाद मारपीट हो गई और साउंड बॉक्स को जमीन पर पटक दिया।

ये सब होता देख एक व्यक्ति ने मस्जिद के बाहर से कुंडी लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद अंदर घुसे लोग मस्जिद की बाउंड्रीवाल कूदकर भाग गए। आरोपित गांव छोड़कर फरार है, पुलिस उनकी तलाश में है।

एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि हालात सामान्य हो गए हैं। कुछ लोगों ने गलतफहमी में हंगामा किया है। दोनों पक्ष को समझा कर मामले को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें