फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में एक ही परिवार के 11 सदस्यों सहित मिले 15 कोरोना पॉजिटिव, दो संक्रमितों की हुई मौत

Mon, 22 Jun 2020 07:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार को एक ही परिवार के 11 सदस्यों सहित 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि दो लोगों की जान चली गई। संक्रमितों में पांच महिलाएं और दो बालक भी शामिल हैं। सोमवार सुबह कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को संतकबीरनगर जिले के आइसोलेशन वार्ड भेजा गया।

विज्ञापन


अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 220 पहुंच गई है, हालांकि इनमें से 154 लोग स्वास्थ्य होने पर डिस्चार्ज भी किए जा चुके हैं। एक्टिव मरीज 56 हैं जबकि दस लोगों की मौत हो चुकी है।  गौरतलब है कि 55 वर्षीय संक्रमित वकील की मेडिकल कॉलेज में और दूसरे व्यक्ति की मौत जिले में हुई।

सदर तहसील क्षेत्र के उसका बाजार निवासी व्यक्ति का रिश्तेदार कोरोना संक्रमित पाया गया था। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी परिवार के सभी सदस्यों के लार का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने तक सभी को होम क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव निवासी एक नौ वर्षीय बालक और 35 वर्षीय व्यक्ति के संदिग्ध पाए जाने पर उनके लार का नमूना लिया गया था। इन्हें भी होम क्वारंटीन किया गया था। इटवा तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला और पुरुष का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था।

सोमवार को आई रिपोर्ट में सभी 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। राजस्व विभाग की मौजूदगी में स्वास्थ्य टीम ने सभी को संतकबीनगर जिले में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें