महराजगंज जिले में बुधवार को दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं पहले से संक्रमित 12 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब तक जिले में कोरोना से 5696 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय केस 31 हैं। 5676 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 89 लोगों की जान जा चुकी है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि बुधवार को 2424 सैंपल की जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा है। अब तक जिले में 24,8189 सैंपल की जांच हो चुकी है। लोगों से अपील है कि मास्क का इस्तेमाल करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखें।