फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 20-20 हजार के इनामी दो पशु तस्कर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व कारतूस बरामद

Fri, 09 Sep 2022 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि दोनों पशुओं को उठाने की घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करने चिलुआताल के बालापार इलाके में आए थे।
छामूथान स्थान रोड से वह निकल रहे थे कि इस बीच बीच सूचना पर थाना चिलुआताल पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में 20-20 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर दो भाइयों को बुधवार रात में चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुशीनगर के तरया सुजान इलाके के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


दोनों पर चिलुआताल थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान तरया सुजान थाना क्षेत्र के कोइन्टी गोसाई पट्टी निवासी हुसैन व शेरू उर्फ बुफरान के रूप में हुई है।

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि दोनों पशुओं को उठाने की घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करने चिलुआताल के बालापार इलाके में आए थे।
विज्ञापन


छामूथान स्थान रोड से वह निकल रहे थे कि इस बीच बीच सूचना पर थाना चिलुआताल पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। वर्ष 2020 में इनके ऊपर चिलुआताल में पशु तस्करी का केस दर्ज था, उसी समय से पुलिस उनकी तलाश में लगी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें