फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: करंट की चपेट में आए दो भाई, एक की मौत

Mon, 12 Jul 2021 05:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

दूसरे का चल रहा है उपचार, बोरिंग में फंसी ईंट को पाइप से हटाने के दौरान हुआ हादसा, लार थाना क्षेत्र के खरवनियां गांव की घटना।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के खरवनियां गांव में बोरिंग में फंसी ईंट को लोहे के पाइप से हटाते दो भाई करंट की चपेट में आ गए। दोनों को सीएचसी लार ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने संजय चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


रामदुलार चौहान के पुत्र संजय चौहान (20) व संजीत चौहान (23) सोमवार दोपहर पंपिंग सेट चलवाकर धान की रोपाई करा रहे थे। तभी अचानक पंपिंग सेट से पानी आना बंद हो गया। दोनों ने देखा की बोरिंग में ईंट फंसी है। लोहे के पाइप को भीतर डालकर ईंट हटाते समय पाइप ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।

पाइप में करंट प्रवाहित होने से दोनों भाई उसकी चपेट में आ गए। सीएचसी में डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं संजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृत युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता रामदुलार चौहान अस्पताल परिसर में गश खाकर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। वहीं मां बदहवास हो गईं। दो भाइयों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जनतीं की बाबू के लाइन मार दी त ना जाए देले रहतीं
करंट से संजय की मौत से मां बेसुध हो गईं। कई बार वह बेहोश भी हुईं। वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें संभाला। वह रोते हुए बोल रहीं थीं कि जनती की बाबू के लाइन मार दी त हम उनके धान रोपवावे ना जाए देतीं। अब हमार के बात मानी। हमके दिन भर के माई माई कही। यह सुन मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें