फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इमामबाड़ा कॉलेज के दो बैंक खाते हुए सीज, नगर निगम ने की कार्रवाई

Thu, 11 Jan 2024 02:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि बड़े बकाएदारों पर भी कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। इमामबाड़ा पर 36 लाख रुपये से अधिक का बकाया था। इसके दो खातों को सीज कर अटैच किया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की तरफ से इमामबाड़ा गर्ल्स डिग्री काॅलेज के दो बैंकों के खातों को सीज कर दिया गया। इन खातों को नगर निगम ने अटैच करते हुए एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद भी अगर भुगतान नहीं किया गया तो इतने रकम की संपत्ति को जब्त कर नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इमामबाड़ा पर नगर निगम संपत्ति कर का वित्तीय वर्ष 2023-24 का 36 लाख 15 हजार रुपये बकाया है। इसी वजह से कार्रवाई की गई है। नगर निगम अब 133 बड़े बकाएदारों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 31 जनवरी को ''133 लोगों पर 150 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। नगर निगम के पूर्व उपसभापति जियाउल इस्लाम ने इस मुद्दे को बोर्ड की बैठक में भी उठाया था।

अखबार में प्रकाशित खबर मेयर और नगर आयुक्त के टेबल पर जाकर रख दिया था। नगर आयुक्त ने बोर्ड की बैठक में ही सभी को आश्वस्त किया था कि इन सभी बकाएदारों से वसूली कराई जाएगी। नहीं करने पर खातों को सीज कर जब्त भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सबसे पहले इमामबाड़ा गर्ल्स डिग्री कॉलेज पर कार्रवाई की गई। नगर निगम ने केनरा बैंक की शाखा बैंक रोड व इंडियन बैंक सिविल लाइन में संचालित खातों को अटैच कर लिया। ऐसे ही नथमलपुर में दो लाख 73 हजार रुपये बकाए पर भवन स्वामी का एसबीआई का खाता अटैच कर लिया गया। इन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है।

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि बड़े बकाएदारों पर भी कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। इमामबाड़ा पर 36 लाख रुपये से अधिक का बकाया था। इसके दो खातों को सीज कर अटैच किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें