फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जालसाजी के दो आरोपी गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों से जमा कराए थे 3.20 लाख रुपये

Wed, 24 Aug 2022 03:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चार महीने का समय बीत गया, लेकिन विदेश जाने का वीजा नहीं मिला। इसके बाद युवकों ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से संपर्क साधा। एसएसपी ने मामले की जांच एसओजी को दी। एसओजी ने सोमवार देर रात ठगी के दो आरोपियों रामेश्वर विश्वकर्मा व राजू को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश भेजने के नाम पर ठगी के चार आरोपियों के खिलाफ सोमवार देर रात जालसाजी व धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कंपनी के निदेशक रामेश्वर विश्वकर्मा और राजू को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।  
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के दिलीप, दीपक और आजमगढ़ के शिवम पांडेय, नंदलाल, चंदप्रकाश मौर्य को विदेश भेजने का भरोसा दिलाया गया। इसके लिए चारों से 3.20 लाख रुपये जमा कराए गए।

चार महीने का समय बीत गया, लेकिन विदेश जाने का वीजा नहीं मिला। इसके बाद युवकों ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से संपर्क साधा। एसएसपी ने मामले की जांच एसओजी को दी। एसओजी ने सोमवार देर रात ठगी के दो आरोपियों रामेश्वर विश्वकर्मा व राजू को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

देर रात तक पूछताछ की गई, फिर केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें