फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सहजनवां में प्रधान के देवर की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने उठाया, जल्द हो सकता है खुलासा

Wed, 24 Aug 2022 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

घटना के बाद मुख्य आरोपी सतेन्द्र उर्फ झीनक राज के बिहार के मोतीहारी जिले के आदापुर थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। सहजनवां थाना पुलिस ने वहां दबिश भी दी थी, लेकिन आदापुर थाने की पुलिस सहजनवां पुलिस को पकड़कर कई घंटे थाने में बिठाए रखा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहजनवां में प्रधान के देवर धीरज पांडेय की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सत्येंद्र राज उर्फ झीनक को मंगलवार की रात पुलिस ने उठा लिया। हालांकि, पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन


इसी आरोपी को पकड़ने के फेर में गोरखपुर पुलिस बिहार में खुद ही गिरफ्त में आ गई थी। बाद में अफसरों के बातचीत के बाद बिहार पुलिस ने छोड़ा था। जानकारी के मुताबिक, 14 अगस्त की शाम को सहजनवां थाना क्षेत्र के डुमरी धीरज की गोली मार हत्या कर दी। मृतक के चचेरे भाई व प्रधान पति विनोद पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने सतेन्द्र राज उर्फ झीनक, सर्वजीत राज, उसका पुत्र प्रभाकर वर्धन राज उर्फ नीटू व हर्षवर्धन राज के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

घटना के बाद मुख्य आरोपी सतेन्द्र उर्फ झीनक राज के बिहार के मोतीहारी जिले के आदापुर थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। सहजनवां थाना पुलिस ने वहां दबिश भी दी थी, लेकिन आदापुर थाने की पुलिस सहजनवां पुलिस को पकड़कर कई घंटे थाने में बिठाए रखा था। सहजनवां पुलिस टीम को दोबारा सूचना मिली थी कि झीनक बिहार के सीतामढ़ी में है।  सहजनवां और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात बिहार से उठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें