फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ईंट भट्ठा के दो मजदूरों का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- लेनदेन के विवाद में किया था मजदूरों का अपहरण
विज्ञापन

- चौरीचौरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के फुलवरिया कुर्मी टोला स्थित एक ईंट भट्ठा से पैसों के लेन-देन के विवाद में दो मजदूरों को अगवा करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली निवासी राहुल मद्धेशिया ने पुलिस को बताया था कि उनके ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर जयवीर वर्मा और शरद वर्मा का स्थानीय युवकों सुखबीर और राकेश से पैसों को लेकर विवाद था। आरोप है कि रविवार को दोनों आरोपी मजदूरों को बिना किसी सूचना के हरियाणा नंबर की गाड़ी से अगवा कर ले गए।
विज्ञापन

तहरीर मिलते ही चौरीचौरा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों हरियाणा के झज्जर सिलाना निवासी राकेश और सुखबीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें