खोराबार इलाके के कुसम्ही बाजार स्थित यूपी बड़ोदा बैंक के पास महिला को कागज की गड्डी थमाकर जालसाज 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के बहरामपुर बड़ी कुरमौल निवासी मीरा का यूपी बड़ौदा बैंक में खाता है। बुधवार सुबह 11 बजे के करीब उन्होंने बैंक से 25 हजार रुपये निकाला। वह जैसे ही बैंक से बाहर निकलीं, बाइक सवार दो युवक मिल गए।
इन्हीं युवकों से मीरा ने रुपये निकालने के लिए फार्म भरवाया था। युवकों ने महिला से कहा कि आप के पास 25 हजार के 500 के नोट है, उसे दे दीजिए, मेरे पास रखा 2 हजार के नोट हैं ले लीजिए। युवकों के झांसे में आकर महिला ने रुपये दे दिए।
थोड़ी देर बाद महिला ने देखा तो नोट नहीं कागज की गड्डी थी। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। बैंक में सीसीटीवी कैमरा न होने की वजह से आसपास के कैमरों को पुलिस खंगाल रही है।